BPL Booklet : Introduction (प्रस्तावना)

यहाँ बीपीएल स्कीम को राजस्थान राज्य के परिप्रेक्ष्य में समझाया जा रहा है :   
प्रस्तावना 
भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन हेतु क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए जो लक्षित समूह रखे जाते हैं, प्रायः वे गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार होते हैं।

10 वीं पंचवर्षीय योजना काल अर्थात्‌ 2002-2007 की अवधि के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों का सर्वे किये जाने का कार्यक्रम सम्पादित किया जा रहा है, जिसे ‘‘बीपीएल सेन्सस, 2002’’ का नाम दिया गया है। इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे गरीबी की रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों का अभिज्ञान कर चयन करने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

गत चयन सर्वे में जो प्रमुख कमियां रह गयी थी, उनके बारे में इस बार विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है, जिससे कि उनकी पुनरावृत्ति नहीं हो। बी.पी.एल. सेन्सस, 2002 में इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि कोई भी पात्र परिवार चयन होने से छूटे नहीं एवं अपात्र परिवार का चयन न हो सके।

इस मार्गदर्शिका की प्रतियां जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा जिले के सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्य, सरपंच तथा ‘‘बी.पी.एल. सेन्सस, 2002’’ गणना में संलग्न सभी अधिकारियों (बैंक सहित) को उपलब्ध करायी जानी है।

संदर्भित लिंक्स :
1. प्रस्तावना
2. कार्य विधि
3. दायित्व
4. प्रशिक्षण कार्यक्रम
5. प्रचार-प्रसार कार्य योजना
6. सर्वे तथा ग्राम सभाओं का आयोजन
7. अनुसूचियों को भरने के लिए दिशा निर्देश
8. निर्देश

0 Comments